मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, नाबालिग सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले की जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम करहीडीही में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए एक अपचारी बालक और साक्ष्य मिटाने में शामिल महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

kd school
Ad

घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम करहीडीही निवासी महेंद्र कुमार निषाद ने सूचना दी कि रामनारायण निषाद उर्फ नारायण निषाद का शव दुर्गा मंच के पीछे खेत में पड़ा हुआ है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर चौकी जेवरा सिरसा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Sarada

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर 16 वर्षीय अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक द्वारा पूर्व में विवाद संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से आरोपी उससे रंजिश रखता था।

MGM
खाटू श्याम
Ad

घटना की रात मृतक नशे की हालत में था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर गमछे से पैर बांधकर उसे घसीटते हुए खेत तक ले गए और वहां बड़े पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Ad

विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि सावित्री निषाद (40 वर्ष), निवासी करहीडीही ने आरोपियों की मदद करते हुए खून से सने कपड़े और जूते जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई की गई है।

स्पर्स
अग्रेसन

पुलिस ने मामले में हत्या में प्रयुक्त पत्थर, जले हुए कपड़े, जूते और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अतुल पर्वत