सावन माह शुरु, शिव मंदिरो में उमड़ी भीड,भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ये समय है बेहद शुभ : अरुण वोरा

0:00

सावन माह शुरु, शिव मंदिरो में उमड़ी भीड,भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ये समय है बेहद शुभ : वोरा

सावन के महिने का भक्तो को बेसबरी से इतंजार रहता है देवो के देव महादेव एवं माता पार्वती जी का विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। शिवालयो में भीड़ उमड़ पड़ी है ऐसे में सावन माह का सोमवार बेहद ही शुभ माना गया है। पहला सोमवार होने के कारण शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जय भोले कावडिय़ा संघ नयापारा द्वारा शिवनाथ नदी स्थित शिव मंदिर से भजन कीर्तन के साथ यात्रा निकालकर ओमकारेश्वर मंदिर पहुंची। शिव भक्त महादेव को जल व दूध से अभिषेक कर फूलो से श्रृगार किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने सावन माह के प्रथम दिन शिव मंदिरो में पहुंचकर भगवान भोले शंकर जी की पूजा अर्चना की व सभी शहरवासियों की मनोकामना पूर्ण हो एवं सुख समृद्धि में वृद्धि हो की कामना की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, कमलेश देवदास, विद्या शर्मा, तरुण देवदास, मुन्नु साहू, छोटू देवदास, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।