मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग में बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 19 घायल, बुजुर्ग और मासूम की हालत गंभीर

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस दादा कंपनी की थी, जिसमें बड़ी संख्या में बाराती सवार होकर समारोह से वापस लौट रहे थे।

kd school
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही बोरी थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sarada

इस भीषण हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बुजुर्ग और एक मासूम बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। वहीं अन्य घायलों को भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad

स्थानीय नागरिकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित किया।

स्पर्स
अग्रेसन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका चालक के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है। इस हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में चिंता और मातम में बदल दिया।

अतुल पर्वत