संस्कार, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य संगम बना केपीएस पाटन का वार्षिक उत्सव, सांसद विजय बघेल ने की सराहना


उन्होंने कहां गुरु और शिष्य का संबंध केवल शिक्षा देने–लेने का नहीं होता,
यह जीवन को दिशा देने वाला, संस्कारों को गढ़ने वाला और व्यक्तित्व को निखारने वाला पवित्र संबंध होता है।
शिष्य का जीवन एक कच्चे मिट्टी के पात्र के समान होता है,
और गुरु वह कुम्हार होते हैं, जो अपने अनुभव, धैर्य और प्रेम से
उसे एक सुंदर, उपयोगी और मजबूत रूप देते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री मयंक कटकवार ने कहा कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और संस्कार का संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपनी कमजोरियों को अवसर में बदलें और लगातार प्रयासरत रहें।आप सभी के पास असीमित क्षमता और विशाल सपने हैं। आज आप जो संस्कार देंगे, वही कल उनके भविष्य की नींव बनेगा।
आज आप जो मार्गदर्शन करेंगे, वही कल उनकी उड़ान को ऊँचाई देगा।”
हम भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं, तो हमें शिक्षा को हर व्यक्ति तक पहुँचाना होगा—चाहे वह शहर में रहता हो या गाँव में, अमीर हो या गरीब।
“पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत।”
अंत में मैं बस इतना ही कहना चाहूँगा कि
शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हम दुनिया को बदल सकते हैं।
“जोश, मेहनत और ज्ञान से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।”
छात्राओं द्वारा वार्षिक गतिविधियों का रिपोर्ट दिया गया फिर कक्षा छठवीं एवं पांचवी के छात्राएं स्वागत गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत की। इसी कड़ी में हमारे विद्यालय के नन्हे कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आरंभ हुआ जिन्होंने जादू, डिस्को, कार्टून, बहन भाई के प्यार, देशभक्ति, पंजाबी, पंथी राऊत नाच एवं बॉलीवुड के गीतों में एवं प्लेन क्रैश और आजकल की खान-पान पर बच्चों ने बहुत सुंदर रंगारंग प्रस्तुतिकरण से सभी आये हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का मन बचपन के यादों में खो गया |

।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से देवी स्तुति, डिजिटल दुनिया, पुरानी यादें, महिला क्रिकेट एवं त्योहार पर आधारित नृत्यों के प्रस्तुतीकरण से सारा ऑडिटोरियम उत्साहित एवं तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया था। फिर एक बार बच्चों को उनकी प्रतिभाओं के लिए उनको पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में बेस्ट टीचर अवार्ड श्रीमती इंदू देवांगन एवं श्री राजकुमार साहू सरको उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया । एवं वाहन चालक बेस्ट सारथी का पुरस्कार श्री ओमकार चंद्राकर बच्चों की केयरिंग एवं हाउसकीपिंगके लिए खेमिन दीदी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु देवांगन एवं दीप्ति वर्मा के द्वारा किया गया | इस तरह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ , अभिभावक अपने बच्चों के साथ घर की ओर जाते समय अति उत्साहित नजर आ रहे थे |कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट श्रीमती शीतल निकुंज व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी पाटन एवं इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि गण श्रीमती निशा सोनी उपाध्यक्ष (नगर पंचायत पाटन), श्री केवल देवांगन सभापति नगर पंचायत पाटन, श्री राजेश.चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, श्री राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, श्री कमलेश चन्द्राकर मंडल अध्यक्ष, श्री बाबा वर्मा, श्री अखिलेश मिश्रा, महामंत्री भाजपा श्री अनूप कुमार लकरा S.D.O.P पुलिस, श्री राजेश मिश्रा थाना प्रभारी पाटन श्री सूर्या राव जी श्री शारदा गुप्ता ,श्रीं हरिशंकर चतुर्वेदी ,श्री वशिष्ठ वर्मा पीटीए ,कमेटी के सचिव श्री अभिषेक तिवारी जी, अजीम प्रेमजी, स्कूल रायपुर के प्राचार्य देवलाल यादव सर, जी के पटेल प्राचार्य धमतरी विशिष्ट अतिथि रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे विद्यालय की डायरेक्टर मैडम श्रीमती अनुपमा उपाध्याय जी एवं प्रिंसिपल श्री मयंक कटकवार एवं उप प्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय के परिवार दीदी भैया के आयोजन से कार्यक्रम संपन्न हुआ।