मैत्री विद्या निकेतन
MGM

विश्व मलेरिया दिवस पर दुर्ग जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान, नर्सिंग छात्रों ने दिया बचाव का संदेश

दुर्ग। मलेरिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला अस्पताल दुर्ग में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों को मलेरिया के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

kd school
Ad

इस अवसर पर छात्रों ने सरल भाषा में समझाया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, कमजोरी और उल्टी शामिल हैं। समय पर पहचान और उपचार न होने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही तुरंत जांच और उपचार आवश्यक है।

Sarada

कार्यक्रम के दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। इसमें आसपास स्वच्छता बनाए रखना, घर और आसपास पानी जमा न होने देना, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना तथा समय-समय पर दवा का छिड़काव करवाना शामिल है। साथ ही, लोगों को जागरूक किया गया कि वे अपने घरों और मोहल्लों में साफ-सफाई रखकर मच्छरों के पनपने की संभावना को कम करें।

MGM
खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अमनदीप कौर एवं उप प्राचार्या डॉ. अश्वदी पिल्लाई ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता अपनाने और मलेरिया उन्मूलन के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Ad

इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जानकारी देना, बल्कि लोगों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत