मैत्री विद्या निकेतन
MGM

शहर में चिकित्सा संस्थान को ब्लैकमेल कर अवैध धन उगाही करने के प्रयास का मामला सामने आया है। थाना छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में एस.बी.एस. हॉस्पिटल के मैनेजर निर्मल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुंदर नगर निवासी गुरूमीत सिंह वाधवा (55 वर्ष) द्वारा अस्पताल प्रबंधन को लगातार ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा भय उत्पन्न कर दबाव बनाने की भी कोशिश की जा रही थी।

kd school
Ad

शिकायत के परीक्षण के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधिनियम 2010 की धारा 3 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

Sarada

साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

MGM
खाटू श्याम
Ad

विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के कथन दर्ज किए, जिन्होंने शिकायत की पुष्टि की। साथ ही घटना से संबंधित 13 मोबाइल फोटोग्राफ (इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य) और अस्पताल से जुड़े दस्तावेजी प्रमाण भी एकत्रित किए गए।

Ad

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 24 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

स्पर्स
अग्रेसन

अवैध उगाही और दबाव बनाने का था प्रयास

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बनाकर अवैध धन उगाही की कोशिश की जा रही थी। यह कृत्य न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि चिकित्सा सेवाओं जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला भी है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

इस पूरे मामले में थाना छावनी पुलिस एवं विवेचना टीम की अहम भूमिका रही। टीम ने त्वरित साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली या किसी भी प्रकार का आपराधिक दबाव बनाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सा संस्थानों एवं सार्वजनिक सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अतुल पर्वत