मैत्री विद्या निकेतन
MGM

"राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया" : ताम्रध्वज साहू

ग्राम रिसामा में राजिव गांधी पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायती राज सम्मेलन हुआ।

kd school
Ad

अंडा।  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम रिसामा में राजिव गांधी पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन रखा गया। जिसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (कांग्रेस) द्वारा 24 अप्रैल, 2026 (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस)  पंचायती राज पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामसभा संवाद और पंचायती राज सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ग्राम स्वराज, मनरेगा, और ग्रामीण विकास पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं व सरपंचों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम आयोजक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
गीता महानंद राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ नेतृत्व में  जिले के ग्राम रिसामा में पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़  महेन्द्र नेताम,कार्यकरणी अध्यक्ष गीता महानन्द विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  देवेन्द्र देशमुख,नंद कुमार सेन, डिकेंद्र हिरवानी,पूर्व सभा. जिला पं.दुर्ग योगीता चन्द्राकर, उप अध्यक्ष जनपद पंचायत राकेश हिरवानी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, सरपंच रिसामा रोशन साहू उपस्थित थे।

Sarada

 

MGM
खाटू श्याम
Ad

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर स्थानीय निकायों के प्रमुखों, पंचों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने "भारत के गांवों को देश की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया।उन्होंने आगे कहा, "पंचायती राज महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने गांवों को देश की मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से हर वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित किया और जनभागीदारी की गारंटी दी। आगे कहा की 24 अप्रैल का दिन ग्रामीण क्षेत्र सहित देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को देश की राजनीति में हिस्सेदारी देने की दिन है 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हम इसी लिए मनाते हैं क्योंकि आज के दिन 1993 में 73 वा संविधान संशोधन कर कांग्रेस पार्टी ने देश की राजनीति में आम नागरिकों की हिस्सेदारी देने का काम किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा हुआ। इक्कीसवीं सदी के स्वप्नद्रष्टा पुर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी ने इस संविधान संशोधन विधेयक में एक तिहाई महिला आरक्षण सुनिश्चित किया।देश में कांग्रेस सरकार ने ग्राम पंचायतों का गठन कर देश विकास एवं गांव विकास के मुल ढांचे की स्थापित कर पंचायतों को मुल अधिकार दिया था।

Ad


लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तभी से ग्राम पंचायतों के मुल अधिकारो को खत्म करने का काम कर रही है।

स्पर्स
अग्रेसन


भाजपा सरकार ने पंचायतों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकार पंचायतों से छिन कर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में सौंप दिए जिससे गांव विकास में बाधा उत्पन्न हो रही ।


केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के दौरान ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन किया है आज की स्तिथि मनरेगा में बदलाव, पंचायतों के वित्तीय अधिकारों में कटौती और भाजपा पदाधिकारियों की भागीदारी से पंचायती राज को कमजोर किया गया है। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सरपंचो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर घसिया राम देशमुख, मुक्ति सुधाकर, पोषण सिंह ठाकुर, रेखा चतुर्वेदी,ज्योति यादव,उमा रिगरी,ललिता बारले, गोवर्धन बारले, दिलीप साहू, युगल साहू, पोषण साहू, तेजराम चंदेल,टिकेंद्र ठाकुर, घनश्याम गजपाल,केशरी साहू, धर्मेंद्र बंजारे,प्यारी निषाद,मिलनतिन ठाकुर,किशोरी देशमुख, हरेंद्र देव,भरत चन्द्रकार, आत्मा राम पटेल, अरुण गौतम,नवनीत चन्द्रकार,भूपेश, युवराज,शशि, सरोज,आशा, मीना,सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अतुल पर्वत