मैत्री विद्या निकेतन
MGM

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर और खान-पान से मंत्री परिचित नहीं: "बोरे बासी" को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री का बयान छत्तीसगढ़ियों का अपमान:-मुकेश चंद्राकर

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने "बोरे बासी" को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बयान को छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अपमानजनक कहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर और खान-पान से परिचित नहीं हैं। छत्तीसगढ़िया इस बोरे बासी को खाकर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है और अपने छत्तीसगढ़ी होने पर गर्व करता है, मंत्री का बयान निन्दनीय है।

kd school
Ad

श्री चंद्राकर ने कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में बहुत  पहले गरीब, लाचार और भुखमरी के शिकार लोग मजबूरी में बोरे बासी का सेवन करते थे, अब वह स्थिति नहीं है। तो वह कहना चाहेंगे कि बोरे बासी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की संस्कृति है। भारत के कई राज्य उड़ीसा, झारखंड, बिहार, साउथ के कई राज्यों में अलग-अलग नाम से बोरे बासी खाया जाता है। यह काफी पौष्टिक होता है। छत्तीसगढ़ में खानपान की यह एक सैकड़ों साल पुरानी संस्कृति है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग आज भी भूले नहीं है वे पूरे गर्व के साथ बोरे बासी का सेवन करते हैं।

Sarada

श्री चंद्राकर ने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के गरीबों का भोजन नहीं बल्कि यहां की एक संस्कृति है, इसके विरोध में बयान देना गलत है और छत्तीसगढ़ियों का अपमान है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बोरे बासी का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को सम्मान करने का दिन मई दिवस को इसके लिए चुना है जिसकी पूरे प्रदेश के लोगों ने प्रशंसा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी यह बयान कि जब बोरे बासी रोज खाते हैं तो इसके लिए दिवस मनाने की क्या जरूरत है। यह भी काफी हास्यास्पद है। उन्हें भी छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना से कोई लेना देना नहीं है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

"बोरे बासी" खाने के फायदे   
                   
श्री चंद्राकर ने बताया कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक भोजन है। यह मुख्य रूप से शरीर को ठंडक प्रदान करता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पेट की गर्मी को कम करता है। इसमें विटामिन बी 12,  कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में सुधार और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।बोरे बासी  पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज, गैस की समस्या को दूर करता है।इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और ताजगी बनाए रखता है।

Ad
अतुल पर्वत