मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग के वाटर फिल्टर प्लांट में भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

दुर्ग। शहर के बीआईटी कॉलेज के समीप स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के कार्यालय में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्यालय कक्ष से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग दुर्ग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

kd school
Ad

अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि प्लांट के कार्यालय कक्ष के भीतर आग तेजी से फैल रही थी। आग लगने वाले स्थान पर केमिकल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका को देखते हुए फायर फाइटरों ने विशेष सुरक्षा उपकरण और बीए सेट पहनकर धुएं से भरे कमरे के भीतर प्रवेश किया।

Sarada

दमकल कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। जवानों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को प्लांट के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो प्लांट परिसर में व्यापक नुकसान हो सकता था।

MGM
खाटू श्याम
Ad

घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

Ad

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम सहित धर्मेंद्र, नागेश, दीवहार, खेमराज, पवित्र और राहुल ने संयुक्त रूप से राहत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। टीम की मुस्तैदी, साहस और समय पर कार्रवाई के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया तथा एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत