मैत्री विद्या निकेतन
MGM

एसआरयू–सेल की ऐतिहासिक उपलब्धि: भिलाई स्टील प्लांट में 151 हीट लैडल लाइफ का नया रिकॉर्ड

भिलाई। Steel Authority of India Limited के अंतर्गत आने वाले Bhilai Steel Plant में एक बार फिर तकनीकी उत्कृष्टता और टीमवर्क की मिसाल देखने को मिली है। सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू) ने एसएमएस–2 (स्टील मेल्टिंग शॉप) में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्टील लैडल की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ 151 हीट लाइफ हासिल की है।

kd school
Ad

यह उपलब्धि एसआरयू द्वारा लाइनिंग किए गए लैडल नंबर–12 के माध्यम से हासिल की गई, जिसने 151 हीट तक सफलतापूर्वक संचालन करते हुए पूर्व के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले एसआरयू टीम एसएमएस–2 में 140 और 144 हीट की लैडल लाइफ प्राप्त कर चुकी थी, लेकिन इस नई उपलब्धि ने एक नया मानक स्थापित कर दिया है।

Sarada

जानकारी के अनुसार, लैडल नंबर–12 की लाइनिंग 08 फरवरी 2026 को की गई थी, जबकि इसका पहला हीट 12 फरवरी 2026 को लिया गया। इसके बाद लगातार सुव्यवस्थित मॉनिटरिंग, उच्च गुणवत्ता वाली रिफ्रैक्टरी लाइनिंग, और विभिन्न ज़ोन में समय-समय पर किए गए तकनीकी सुधार एवं मरम्मत के चलते यह रिकॉर्ड संभव हो पाया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इस सफलता के पीछे मजबूत नेतृत्व और बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही। कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) के मार्गदर्शन में तथा एसआरयू, भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में टीम ने समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ काम किया।

Ad

इसके साथ ही एसएमएस–2 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांत घोषाल और रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रोसेनजीत दास का भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके तकनीकी सहयोग, निरंतर मार्गदर्शन और विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

स्पर्स
अग्रेसन

एसआरयू परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक टीम भावना, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर नवाचार का प्रतीक बताया है। इस अवसर पर एसआरयू टीम, एसएमएस–2 संचालन दल, रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग और सभी सहयोगी विभागों को बधाई दी गई।

कार्यपालक निदेशक और मुख्य महाप्रबंधक (एसआरयू) ने पूरी टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि न केवल भिलाई स्टील प्लांट के लिए, बल्कि पूरे सेल संगठन के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

अतुल पर्वत