भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

प्रकाश शिवणकर बने दुर्ग शहर इंटक अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं व श्रमिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय श्रमिक संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार साहू द्वारा प्रकाश शिवणकर को दुर्ग शहर जिला इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह की अनुशंसा पर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अनुमोदन पश्चात की गई।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

प्रकाश शिवणकर लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं श्रमिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर 1987 में एनएसयूआई दुर्ग के सचिव पद से शुरू हुआ था। इसके बाद वर्ष 1996 में वे युवक कांग्रेस दुर्ग के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे भिलाई स्टील प्लांट रेल मिल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और श्रमिक हितों के लिए निरंतर सक्रिय हैं।

मुकेश
Sarada

उनकी नियुक्ति को श्रमिक संगठन और कांग्रेस परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। प्रकाश शिवणकर की संगठन क्षमता, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनके नेतृत्व में इंटक को दुर्ग शहर में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खाटू श्याम
Ad

नियुक्ति के बाद कांग्रेस एवं सामाजिक संगठनों के अनेक नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर प्रेमलता साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, पूर्व पार्षद नजहत परवीन, राजकुमार वर्मा, अशोक मेहरा, खालिद हुसैन बाबा, संतोष खिरोड़कर, धनेंद्र चंदेल, अजय सुरपाम, शिवाकांत तिवारी, अनीस रजा, मोहम्मद उस्मानी, हेमंत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, सोमू मुखर्जी, आयुष शर्मा, भावेंद्र चंद्राकर, अनिल जायसवाल, प्रमोद श्रोते, गौरव उमरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Ad

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकाश शिवणकर के नेतृत्व में इंटक संगठन दुर्ग शहर में श्रमिकों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएगा तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेगा।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर