छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और पार्टी के ही एक नेता के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब पति ने महिला और संबंधित व्यक्ति को गुंडरदेही क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में पकड़ा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यकर्ता ने पत्नी पर आरोप लगाया कि घर में वह बच्चों के साथ मारपीट करती है और उनके आंख और मुंह में लाल मिर्च भी डालती है। बच्चों को धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह चाहे तो उन्हें अभी घर से निकाल सकती है।
इतना ही नहीं, वह बच्चों को यह भी धमकी देती कि वह उनके पिता को खाने में जहर देकर मार देगी। साथ ही वह कहती कि ज्यादा बोलोगे तो तीनों को घर से भगा देगी। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह उसे और बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती है। साथ ही, पत्नी पर अन्य पुरुषों से संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है।
पति का कहना है कि पत्नी बार-बार उसे और बच्चों को घर से निकालने की धमकी देती है और झूठे मामलों में फंसाने की बात भी कहती है। इस पूरे मामले में पति ने एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला ने अपने पति पर बदनाम करने के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बालोद के टिकरापारा वार्ड नं0-4 के अब्दुल ताहिर ने एसपी से शिकायत की है। उसने पत्नी के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को लिखे शिकायत में बताया कि वो बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर 4 का निवासी है।
उसकी शादी साल 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से बागबाहरा में हुई थी। पत्नी जगन्नाथपुर परसदा स्थित प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है। उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के लगभग 17 साल तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले 2 साल से मेरे और बच्चों के प्रति पत्नी का व्यवहार बदल गया, जिससे हम सभी परेशान हैं।
बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती
पीड़ित ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन मेरे और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी। बच्चों के आंखों में मिर्च पाउडर डालती थी। कपड़े प्रेस करते समय उन्हें जलाती थी।
आए दिन इस तरह की हरकतों से मुझे शक हुआ, जिसके बाद मैंने खुद इसे लेकर जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसका अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। मैंने उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी देखे हैं।
इसके अलावा मुझे दूसरे लोगों से भी जानकारी मिली कि मेरी पत्नी स्कूल जाने के बहाने अलग-अलग पुरुषों के साथ मोटरसाइकिल पर घमती है। जब मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, इस पर वह मुझसे ही गाली-गलौज करने लगी।
घर से बाहर निकालने की धमकी देती
पीड़ित ने बताया कि हम जिस घर में रहते हैं, उसे मैंने अपने पैसों से बनवाया है। हालांकि, उसमें कुछ पैसा पत्नी ने भी लगाया है। इसी बात को लेकर वह बार-बार धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह हमें कभी भी बाहर निकाल सकती है। इस वजह से मैं और मेरे बच्चे काफी परेशान हैं।
मुझे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए मैं उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक दोस्त ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी, बालोद के असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में गई है।
रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस को साथ ले गया
यह जानकारी मिलने पर मैं अपने बहनोई अरमान अंसारी के साथ 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वहां पहुंचा। किसी तरह की परेशानी या झूठे आरोप से बचने के लिए हम पुलिस और महिला आरक्षक को भी साथ लेकर गए थे।
रिसॉर्ट पहुंचने पर देखा कि मेरी पत्नी और भाजपा नेता असरार अहमद कमरे के अंदर थे और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद करीब आधे घंटे बाद असरार बाहर निकला और करीब दो घंटे बाद मेरी पत्नी बाहर आई। मैंने इसका वीडियो भी बना लिया।
बाहर आते ही पत्नी ने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ा और सभी को थाने लाया गया, जहां पूछताछ की गई। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पति पर लगाया बदनाम और मारपीट करने का आरोप
वहीं, पति के आरोपों पर महिला ने वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में महिला ने कहा, मुझे मेरे पति द्वारा इतना बदनाम किया गया और अभी भी बदनाम कर रहे हैं। पति नशा करके मुझे मारते। मुझे इतना परेशान किया गया कि मैं दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी हूं।
अगर अब मैंने सुसाइड किया तो विनती करती हूं कि इसके लिए इन लोगों को कड़ी से कड़ी दी जाए। क्योंकि क्या पता ये मेरा आखिरी वीडियो हो।
मुझे इतना बदनाम किया जा रहा है, जिसकी कोई हद नहीं और पहले भी बदनाम किया गया। कुछ बातें मैं अपने ससुराल पक्ष को बताई थी तो कुछ बातें मैं अपने मायके वालों को बता चूंकी हूं कि मेरे साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
मेरी मां अकेली रहती हैं। मेरी मम्मी को बोला जाता है कि यहां न आया करो। हम तीन बहन हैं।
मेरी नियुक्ति अनुकंपा के तहत हुई है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा अपनी मां की मदद करूं। मैंने अपने ससुराल पक्ष की भी मदद है। ननद और देवर की शादी में, ससुर की जब तबीयत खराब हुई थी, उस समय भी। अब मैं कितना करूं।
परिवार है समझकर मैंने मदद की। बड़ी बहू हूं, ये समझकर जिम्मेदारी निभाई। लेकिन मेरे पति ने कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। न तो मेरे प्रति, न मेरी मम्मी के प्रति और न ही घर के प्रति।
मेरे पति ने मुझपर इतना अत्याचार किया मैं अपनी जिंदगी से त्रस्त हो चुकी हूं। इस वजह से मैं कई बार सुसाइड की कोशिश कर चूंकी हूं। दो बार बहुत ज्यादा हालत खराब हो गई थी। बहुत मुश्किल से बची हूं। ये बात मेरे मायके वाले जानते हैं।
मेरे बच्चों को मेरे खिलाफ कर दिया गया है।
रही बात रिसॉर्ट की तो मैं अपनी मर्जी से रिसॉर्ट गई थी। इसमें अकबर का कोई हाथ नहीं है। और वो मदद करने आए थे।
मेरे पति और ननदोई अरमान अंसारी ने कहा कि वीडियो मत बनाओ। बैठकर बात कर लेते हैं। तो मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो बनाए।










