मैत्री विद्या निकेतन
MGM

फूलबासन यादव से मिलने सुकुलदैहान जाएंगे विधायक देवेंद्र यादव, कहा- पद्मश्री भी सुरक्षित नहीं तो आम बहन-बेटियां कैसे होंगी

भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को फुलबासन यादव के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद विधायक ने चिंता जताई है।

kd school
Ad

देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान, पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ अपहरण की कोशिश बेहद चिंताजनक है। यह घटना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sarada

उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों-बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

विधायक ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और फुलबासन बाई को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।

Ad

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बेमेतरा की तीन लोगों ने फुलबासन यादव को बहाने से कार में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया था। चिखली पुलिस चौकी पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया था।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत