मैत्री विद्या निकेतन
MGM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्मश्री सम्मानित समाजसेविका फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से वे सुरक्षित बच गईं।

छत्तीसगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजनांदगांव जिले की प्रसिद्ध समाजसेविका और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के साथ अपहरण की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि चार लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से उनकी जान बच गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

kd school
Ad

सुबह घर से उठाकर ले जाने की कोशिश
यह पूरी घटना राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र की है. सुकुलदैहान में रहने वाली फूलबासन बाई यादव अपने घर पर मौजूद थीं, तभी बेमेतरा जिले से आए चार लोग उनके घर पहुंचे. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे, जो पहले से उनके परिचित बताए जा रहे हैं।

Sarada

बातचीत के बहाने कार तक ले गए
आरोप है कि चारों लोगों ने पहले फूलबासन बाई यादव से सामान्य बातचीत की. इसके बाद किसी दिव्यांग व्यक्ति से मुलाकात और फोटो लेने का बहाना बनाकर उन्हें कार में बैठने के लिए कहा गया. जैसे ही वे कार के पास पहुंचीं, उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया गया.

MGM
खाटू श्याम
Ad

मुंह में कपड़ा बांधकर अपहरण का प्रयास
जानकारी के मुताबिक, कार में बैठाने के बाद फूलबासन बाई यादव के हाथ-पैर पकड़ लिए गए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, ताकि वे शोर न मचा सकें. इसके बाद आरोपी उन्हें जबरदस्ती लेकर निकल गए।

Ad

ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सतर्कता
इसी दौरान शहर के चिखली चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जैसे ही कार चेकिंग के दौरान वहां से गुजरी, फूलबासन बाई यादव ने ट्रैफिक पुलिस को देख हाथ हिलाकर इशारा किया और मदद की आवाज दी.

स्पर्स
अग्रेसन

फूलबासन बाई यादव की आवाज एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सुन ली. शक होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और वाहन को रुकवाया. जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो अपहरण की कोशिश का पूरा मामला सामने आ गया।

चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस 
घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने फूलबासन बाई यादव को सुरक्षित छुड़ाया और चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर सुकुलदैहान चौकी पहुंचाया. फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही अपहरण की कोशिश के पीछे की वजह और साजिश का खुलासा किया जाएगा।

अतुल पर्वत