मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई में झमाझम बारिश: तपती गर्मी से राहत, आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। भिलाई समेत दुर्ग, कांकेर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और तपती धूप से राहत दिलाई, वहीं तेज हवाओं और तूफान ने जनजीवन को भी अस्त-व्यस्त कर दिया।

kd school
Ad

दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को चौंका दिया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में तापमान में गिरावट ला दी, जिससे मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने इस बदलाव को राहत के रूप में महसूस किया।

Sarada

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मौसम का यही रुख बना हुआ है। यहां दोपहर बाद हो रही बारिश से लोगों को लगातार गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन मंगलवार को आई तेज आंधी-तूफान ने साप्ताहिक बाजार की रौनक बिगाड़ दी। तेज बारिश के चलते कई दुकानों में पानी भर गया और सामान खराब होने की खबरें सामने आईं।

MGM
खाटू श्याम
Ad

भिलाई में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हालांकि इस बारिश से तेंदूपत्ता संग्रहण पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

Ad

वहीं कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में करीब एक घंटे तक चली तेज बारिश और तूफान ने हालात बिगाड़ दिए। कई जगहों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ, जबकि बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्पर्स
अग्रेसन

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

अतुल पर्वत