मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई की सड़कों पर रविवार को रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने दो घरों के चिराग बुझा दिए। भिलाई इस्पात नगरी के चंद्रा मौर्या चौक के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

kd school
Ad
ST collage

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी दोनों युवक बाइक से भिलाई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Sarada

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं कार चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई।

क्रिश्चियन कॉलेज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा बेहद भयावह हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।