मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई। छावनी चौक क्षेत्र में एक दुकान में अचानक आग लगने की घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन यातायात पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और जनहानि होने से बचाव हो सका।

जानकारी के अनुसार, यातायात शाखा दुर्ग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे अपने हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर, दिनेश द्विवेदी एवं ओम प्रकाश तिवारी के साथ प्रातः लगभग 9:30 बजे छावनी चौक क्षेत्र में सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक दुकान से निकल रहे धुएं पर पड़ी।

kd school
Ad
ST collage

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस तत्काल मौके पर रुकी और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद दुकान मालिक को फोन कर तत्काल मौके पर बुलाया गया। दुकान खुलवाने के बाद अंदर आग लगी होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

Sarada

घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग एवं अग्निशमन विभाग को भी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। समय रहते आग बुझा लिये जाने से दुकान में अधिक नुकसान नहीं हुआ तथा आसपास के क्षेत्र में भी आग फैलने से रोक लिया गया।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

Ad