मैत्री विद्या निकेतन
MGM

बिजली विभाग की लापरवाही से घर में आग लगने और सिलिंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्य जिंदा जल गए। भूपेश बघेल ने परिजनों से मिलकर 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल आज कुम्हारी पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड 4 में एक घर में आग लगाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलकर जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले पर दुख जताया। साथ ही कहा कि ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग में बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के विभाग की लापरवाही के चलते चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही कहा, बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

kd school
Ad
ST collage

आपको बता दें कि कुम्हारी के वार्ड 4 में घर में बिजली खंभे से निकली चिंगारी ने घर में पहले आग लगी, जिसके बाद घर में रखे गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतक में अनिल वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी वैष्णव, गोपिका वैष्णव शामिल हैं। मृतक में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। मृतक के परिजनों को राज्य सरकार 5-5 लाख और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं इस पूरे घटना की जांच जिला प्रशासन करेगी।

Sarada

बड़ी दुखद घटना है. हादसा कैसे हुआ ये पता लगाया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है:विजय अग्रवाल, दुर्ग एएसपी

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। खंभे के नीचे घर के प्लास्टिक और तिरपाल से बने छपर में लगी आग फैलते हुए कीचन तक जा पहुंची, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

Ad

घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद
आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी फैल हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना पर सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, एसएसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

क्रिश्चियन कॉलेज

दो बहनें, पिता और एक मासूम की मौत
जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें चांदनी वैष्णव (18 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष) और डेढ़ साल की गोपिका वैष्णव भी मौजूद थीं। घर में दोनों बहनों के पिता अनिल वैष्णव (45 वर्ष) भी मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बाहर मौजूद बेटी की डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर के अंदर थी, जिसकी भी आग में जलकर मौत हो गई।

सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख सहायता राशि देने की घोषणा
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।