मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग भिलाई के छात्रों ने महिलाओं को किया जागरूक

रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नेहरू नगर, भिलाई, दुर्ग द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मॉडल टाऊन नेहरू नगर में निवासित महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य स्वच्छता एवं आत्म-देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

kd school
Ad
ST collage

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संगीता सिन्हा वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, द सृजन भिलाई टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर्स उपस्थित रही। उनके द्वारा विशेष रूप से एनिमिया खून की कमी और महिलाओं के स्वास्थ्य मासिक धर्म स्वच्छता पोषण प्रजनन स्वास्थ्य एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Sarada

इस दौरान डॉ. संगीता सिन्हा ने HPV वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी तथा बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों का समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच करो के लिए प्रेरित किया।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

डॉ. संगीता सिन्हा ने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं को स्वस्थ्य और सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। डॉ. अमनदीप कौर, उप प्राचार्य श्रीमति डॉ. अमनदीप कौर, उप प्राचार्या श्रीमति डॉ. अश्वदी पिल्लाई सह प्राध्यापक स्वीटी आदित्य एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने इस उपयोगी आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

Ad