मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई पब्लिक स्कूल, मरौदा, भिलाई

Media

kd school
Ad
ST collage

Media

Sarada

भिलाई पब्लिक स्कूल, मरौदा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

विद्यालय की छात्रा मनलीन कौर भाटिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।

Ad

विज्ञान संकाय के उत्कृष्ट विद्यार्थी
    1.    मनलीन कौर भाटिया
    2.    काव्या वर्मा
    3.    मिहिर महाजन
    4.    श्रेयश शर्मा
    5.    लतिक्षा देशमुख
    6.    अमन शर्मा

क्रिश्चियन कॉलेज

वाणिज्य संकाय के उत्कृष्ट विद्यार्थी
    1.    प्राग्या मरकाम
    2.    अपूर्व भारती
    3.    वेदिका शुक्ला
    4.    श्रेयाशी शर्मा
    5.    गोदावरी पिस्दा

विद्यालय ने इस वर्ष अंग्रेज़ी, हिंदी, सूचना प्रौद्योगिकी (आई.पी./आई.टी.) एवं कंप्यूटर विज्ञान विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया, जो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

विद्यालय के चेयरमैन श्री एच. पी. एस. उप्पल एवं प्राचार्या श्रीमती हरविंदर कौर उप्पल ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। समस्त शिक्षकगण, फैकल्टी एवं बीपीएस स्टाफ ने पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति एवं सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।