भिलाई में मंगलवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया
हादसे में पिता, उनकी दो बेटियां और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त परिवार घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान अचानक रसोई से तेज धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। घर से मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई देती रही, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कुछ लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की आंखों के सामने एक पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर घरेलू गैस सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरने वालों के नाम
चांदनी वैष्णव, उम्र - 45 सालअनिल वैष्णव, उम्र - 18 साललक्ष्मी वैष्णव, उम्र - 20 सालगोपिका वैष्णव, उम्र - 1 साल









