भिलाई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में मां शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के छात्रों ने न केवल बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए, बल्कि जेईई मेंस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विद्यालय की छात्रा वत्सला जिंदल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वत्सला ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.92 परसेंटाइल प्राप्त कर राज्य में छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया।
इसी प्रकार शौर्य मिश्रा ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा जेईई मेंस में 94.25 परसेंटाइल हासिल किया। पियूष पाल ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ जेईई मेंस में 98.91 परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं रितेश प्रभात साहू ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए जेईई मेंस में 98.00 परसेंटाइल हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पीके शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।









