रिसाली स्थित मैत्री विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन से स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के होनहार छात्रों ने शानदार अंक अर्जित कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। आदित्य कैमल ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं विधि दरसेना ने 93.8 प्रतिशत, मोनिश कुमार साहू ने 93.6 प्रतिशत, ऋतु ने 92.6 प्रतिशत, अथर्व ठाकुर ने 92.4 प्रतिशत, हर्षिका दिल्लीवार ने 92 प्रतिशत तथा चित्रांश वर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा 19 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर सफलता की नई मिसाल पेश की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। मेका की अध्यक्षा श्रीमती के. राजम सुधाकरण, निदेशक श्री एस. सजीव एवं श्री एस. साजन, प्राचार्य डॉ. सजिथा थम्बी, उप-प्राचार्य डॉ. बीना सजीव तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशी साजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मैत्री विद्या निकेतन स्कूल शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्ता के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस शानदार सफलता से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में गर्व और उत्साह का माहौल बना हुआ है।








