मैत्री विद्या निकेतन
MGM

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 द्वारा टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ईंधन की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

kd school
Ad
ST collage

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर मध्यम वर्गीय और आम परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से केवल परिवहन खर्च ही नहीं बढ़ा है, बल्कि फल, सब्जियां, राशन और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि की कड़ी निंदा करती है।

Sarada

इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों और जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मिलकर बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई बंद करो”, “पेट्रोल-डीजल के दाम वापस लो” और “जनविरोधी नीतियां बंद करो” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Ad

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जी. याकूब, जिला कांग्रेस कमेटी के तोषु वर्मा, शिखा राय, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, राजू रजक, अजय यादव, सतनारायण गुप्ता, मोहम्मद हबीब मंसूरी, जॉनसन बेरा, डी. विजय, दाउलाल चंद्राकर, सतीश सोनकर, राकेश ठाकुर, बम सिंह, दीप सिंह, सतनाम सिंह, प्रेमनाथ मारकंडे, अभी साहू, आशीष सहारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्रिश्चियन कॉलेज