कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल व प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेसी और आम जनता ने नगर निगम का घेराव कर किया जमकर प्रदर्शन
आज दुर्ग शहर में हो रहा भीषण जल संकट व पानी, बिजली , और बदतर सफाई व्यवस्था , वृद्धों, दिव्यांगो, विधवा की महीनों से लंबित पेंशन , और निगम में भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास में मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता व समस्त कांग्रेसियों के साथ मूलभूत समस्या से परेशान आम जनता ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया । कांग्रेसियों और आम जनता नगर निगम दुर्ग की शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पानी की मांग को लेकर खाली मटकों को निगम के सामने तोड़ा इस दौरान एक बैरिकेट को तोड़कर दूसरे बैरिकेड के पास पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस वालों के साथ भी झूम झटकी की नौबत हो गई थी। इसके पूर्व पुलिस प्रशासन में भी घेराव को रोकने के लिए दो से तीन लेयर की घेराबंदी और उनकी टीम की दीवार बना रखी थी । निगम कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद जिला अध्यक्ष धीरज बकरीवाल व संजय कॉलोनी ज्ञापन शॉप कर आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के जल्द ही निराकरण करने की मांग की ।
दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर में पानी, बिजली, पेंशन मूलभूत समस्याओं से जनता में त्राहि त्राहि मची है और महापौर अपने हित और आत्मसम्मान के लिए लगी हुई है , जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय आम जनता को थप्पड़ मारने की धमकी , विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को घंटों बंधक बनाकर सम्मान पाने की कोशिश कर रही है ,नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के पेंशनधारियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन लगभग 6 माह हो गए हितग्राहियों को अभी तक नहीं मिला है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पेंशन शीघ्र दिया जाए।
दुर्ग शहर में जल संकट व्याप्त है शहर के लगभग आधे वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है और जहां हो रही है वहां लो प्रेशर और दूषित पानी दिया जा रहा है जो कई बीमारियों को आमंत्रित करता है उसे ठीक किया जाए।,
शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है नालियों का नियमित सफाई नहीं हो रही है जो अनेक बीमारियों को जन्म दे रही है सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी पूरी तरह विफल आम जनता मूलभूत समस्या से परेशान है लगातार बोलने के बाद भी निगम के उदासीनता समझ से परे , विकास विकास कार्य ठप्प पड़े है , दुर्ग शहर की ऐसी भयावह स्थिति इसके पूर्व कभी नहीं रही है यह दुर्ग की जनता का दुर्भाग्य है ।
प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ने कहा कि कचरा प्रबंधन समय पर कचरा उठाओ नहीं हो रहा है जगह-जगह गंदगी दुर्गंध और वातावरण दूषित है विशेष का रविशंकर स्टेडियम के पास धमधा नाका ओवर ब्रिज के पास लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है उसे साफ किया जाए।,
शहर के वाडों में सड़क व गलियों के खम्बो में कई दिनों से लाइट बंद है निगम बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है वार्डों में अंधेरा रहता है उसमें सुधार लाया जाए।,
नगर निगम दुर्ग में टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता है SOR रेट से अधिक टेंडर निरस्त किया जाए जिससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। जिसका निराकरण अतिशीघ किया जाए ।
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने कहा कि पहली बार दुर्ग शहर की जनता को पानी के लिए मूलभूत सुविधा के लिए तरसना निगम की विफल कार्यप्रणाली को दिखाता है ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की और भाजपा सरकार जहां नशे में व्यस्त है वहीं दुर्ग महापौर जनता को थप्पड़ की धमकी और अधिकारियों को बंधक बनाकर स्वयं के सम्मान की अनदेखी की बात कर रही है , शहर की जनता की समस्या सेवुंका कोई सरोकार नहीं ।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी पूरी तरह विफल आम जनता मूलभूत समस्या से परेशान है लगातार बोलने के बाद भी निगम के उदासीनता समझ से परे , विकास विकास कार्य ठप्प पड़े है , दुर्ग शहर की ऐसी भयावह स्थिति इसके पूर्व कभी नहीं रही है यह दुर्ग की जनता का दुर्भाग्य है ।
आज के नगर निगम घेराव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू दीपक दुबे जितेंद्र साहू पूर्व महापौर आर एन वर्मा, राजेश यादव , ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राय सिंह ढिकोला, देवेंद्र देशमुख ,पोषण साहू छाया महापौर प्रेमलता साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, पार्षदों में दीपक साहू, विजयंत पटेल, भास्कर कुंडले, पायल पाटिल, नीरा खिचरिया, मनीष बघेल अश्विनी निषाद प्रकाश जोशी पूर्व पार्षदों में अ गनी, राजकुमार नारायणी , हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा , शंकर ठाकुर , ब्लाक अध्यक्ष देव श्री साहू गुरुदेव भाटिया आनंद कपूर ताम्रकार ,गौरव उमरे, अनुप वर्मा, मुकेश साहू आयुष शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, संदीप वोरा , राजकुमार साहू , राजकुमार वर्मा , निकिता मिलिंद, कन्या डिमर, शकुन ढीमर, अजय शर्मा, राहुल शर्मा, सोनू साहू, प्रीतम देशमुख, पप्पू श्रीवास्तव, खुर्शीद खान , संजय बत्रा, मोहित वाल्दे, अनीस रजा , निकिता सिंग, त्रिशरण डोंगरे, सुनीत घोष , अशोक मेहरा,अंसार अहमद, यश बाकलीवाल अमूल जैन, हेमा साहू, शाहिद हसन बेनी ठाकुर माहेश्वरी ठाकुर , मीणा पॉल, पिंकी झा , रत्ना नारमदेव , विनोद राम , विनोद सेन , संघर्ष हिवारकर, छोटू यादव , रविंद्र महाजन , अजय जैन , दीनू ठाकुर,अभिषेक जांगड़े ,सहित अन्य सेकड़ो कांग्रेसियों के साथ आम जनता भी उपस्थित रही ।









