Anushka Sharma: विराट के आउट होने पर पत्नी अनुष्का ने ये क्या बोल दिया? वायरल हो रहा वीडियो

0:00

अनुष्का शर्मा अकसर अपने पति विराट कोहली के मैच देखने जाती हैं। आज जब विराट न्यूलैंड के खिलाफ मैच खेलने के दौरान कैच आउट हुए तो उनकी बीवी अनुष्का ने रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी में एक्टिव हैं। विराट कोहली न्यूजीलैंड के साथ अपना 300वां वन डे मैच खेल रहे थे लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। वह शुरूआत में ही कैच आउट हो गए। ऐसे में उनकी पत्नी अुष्का शर्मा ने रिएक्शन दिया है।

अनुष्का शर्मा ने दिया रिएक्शन
विराट कोहली जब मैदान पर बैटिंग कर रहे थे उस वक्त अनुष्का शर्मा अपने देवर विकास कोहली के साथ बैठी हुई थीं। जब विराट कोहली आउट हुए तो उनकी बीवी ने ‘ओह माई गॉड’ का रिएक्शन दिया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बाहें फैलाकर विराट कोहली का कैच लपक लिया। इस कैच से विराट को पवेलियन लौटना पड़ा।

खास दिन पर खास नहीं कर सके विराट
अपने खास दिन पर विराट कोहली को 14 बॉल्स में महज 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। विराट कोहली अपनी क्रीज पर खड़े थे। विराट का इस तरह से आउट होना फैंस के गले नहीं उतरा।

विराट कोहली ने किया कमाल
अपने 300 वनडे में विराट कोहली ने 58 की औसत से 14096 रन बनाए। इस स्कोर में 51 शतक और 73 अर्धशकत शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 183 रनों का स्कोर बनाया।

अनुष्का शर्मा के बारे में
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में काम किया।
विराट से अनुष्का की शादी

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत किया। उनके दूसरे बच्चे अकाय की पैदाइश 15 फरवरी 2024 को हुई।