दुर्ग संभाग: शर्मनाक घटना…,पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल,पुलिस मामले की जांच में जुटी

0:00

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करता था। दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। यह मामला दल्लीराजहरा थाना का है। जिसमे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अक्टूबर 2024 में बनाया था अश्लील वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया। फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया।

जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की। इस अपराध पर अब जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।