भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

नौतपा 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, दुर्ग समेत कई जिलों में लू का अलर्ट; अगले 9 दिन बरतें खास सावधानी

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 2 जून 2026 तक रहेगा। ज्योतिष और हिंदू पंचांग के अनुसार नौतपा वर्ष के वे 9 दिन होते हैं, जब सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक तेज माना जाता है और तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है। इस दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Ad
ST collage

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में गर्म हवाओं का असर अधिक देखने को मिल सकता है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और उमस भरी गर्मी के कारण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Sarada

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है। सूर्य इस नक्षत्र में लगभग 15 दिनों तक रहते हैं, लेकिन शुरुआती 9 दिन सबसे अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। मान्यता है कि नौतपा के दौरान जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, मानसून उतना ही बेहतर और बारिश अच्छी होती है। इसे प्रकृति के संतुलन का महत्वपूर्ण चक्र माना जाता है।

खाटू श्याम
Ad

नौतपा में क्या करें?

Ad

धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

क्रिश्चियन कॉलेज

* राहगीरों के लिए ठंडे पानी और प्याऊ की व्यवस्था करें।
* पशु-पक्षियों के लिए छत या आंगन में पानी और दाना रखें।
* शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और आम का पना सेवन करें।
* सत्तू, मिट्टी का घड़ा, हाथ का पंखा और छाता दान करना शुभ माना जाता है।
* धूप में निकलते समय सिर और कान को सूती कपड़े या टोपी से ढंककर रखें।
* हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।

इन बातों से करें परहेज

* दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
* ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और बासी भोजन न करें।
* शराब और मांसाहार से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं।
* कूलर या एसी से निकलकर अचानक तेज धूप में जाने से बचें।
* खाली पेट घर से बाहर न निकलें।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कलेक्टर के निर्देश पर रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने लू से बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लगातार तेज गर्मी के कारण लू का खतरा बढ़ गया है, इसलिए नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी, बेहोशी, शरीर में ऐंठन, अत्यधिक पसीना आना और नब्ज का असामान्य होना लू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां रखनी चाहिए और उसे पानी, ओआरएस या पना जैसे तरल पदार्थ देने चाहिए। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना जरूरी है।

सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता है कि नौतपा के दौरान सूर्य देव अपने पूर्ण तेज में रहते हैं। इस समय सूर्य उपासना और मंत्र जाप करने से मानसिक शांति मिलती है तथा कुंडली में सूर्य दोष कम होता है।

* ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
* ऊँ सूर्याय नमः
* ऊँ घृणि सूर्याय नमः

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें और गर्मी व लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाकर सुरक्षित रहें।