श्री श्री रविशंकर यूनिवर्सिटी,कटक में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में दुर्ग ज़िले की प्रतिभाशाली बेटी कु. विश्वेशा हरमुख ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया

श्री श्री रविशंकर यूनिवर्सिटी,कटक में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह विगत दिवस पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह में आर्किटेक्चर विभाग के इंटीरियर डिजाइन कोर्स के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के ग्राम कोलिहापुरी की कु. विश्वेशा हरमुख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। विश्वेशा ने अपने विषय में पूरे विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वे केशव बंटी हरमुख की सुपुत्री हैं।

रजत पदक छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर की कु. श्रेया मित्तल को प्रदान किया गया, जबकि कांस्य पदक भुवनेश्वर की सुनयना पुजारी ने हासिल किया।

इन छात्रों की सफलता के पीछे मैडम सुप्रीति दास, रुपाली शाह, सर बिभूप्रकास शाह, देबाशीष दास सहित कई शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा, जिनकी प्रेरणा से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।

सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करने वालों में—
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, जनपद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, उतई के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, सहकारिता कांग्रेस के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, दिवाकर गायकवाड़, पिलेश्वर साहू, रूपेश देशमुख, नंदकुमार साहू, कृष्णा देवांगन, दिल्लीवार कुर्मी समाज के अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, महामंत्री ललित देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, सलाहकार यशवंत दिल्लीवार, संरक्षक चंद्रिका देशमुख, कलिशरण देशमुख, युवा अध्यक्ष हेमंत देशमुख, महिला अध्यक्ष प्रीति देशमुख सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

कु. विश्वेशा हरमुख की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। प्रदेशवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

राज्य के सामाजिक व खेल जगत में भी इस उपलब्धि का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया है।