छ.ग.मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित अवसर परीक्षा 9 दिसम्बर से

छ.ग.मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित अवसर परीक्षा 9 दिसम्बर से
रायपुर 04 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा दिनांक 09 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होगी तथा दिनांक 17 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक निर्धारित है। अवसर परीक्षा हेतु उर्दू कन्या उ. मा. शा. रायपुर, शा. बा. उ. मा. वि. सिमगा, शा. उ. मा. वि. महावीरगंज, शा. बहु. उ. मा. वि. पेण्ड्रा , शा. आ. रामानुज उ.मा.वि.बैकुण्ठपुर, स्वामी आत्मानंद शा. इंग्लिश मीडियम स्कूल फरीद नगर कोहका भिलाई एवं नेशनल काॅन्वेंट हा. से. स्कूल भारतीय नगर बिलासपुर परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।