छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम इमरान खान है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ‘रितेश कुमार साह’ के पोस्ट को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में ब्राह्मणों को गद्दार ही रहेगा लिखा था।

जानिए घटनाक्रम


पोस्ट के वायरल होते ही ब्राह्मण सामाज में काफी आक्रोश था। सरयुपारीण ब्राह्मण समाज के लोगों ने सेक्टर-6 भिलाई कोतवाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल इमरान खान की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपी के फेसबुक पेज से पोस्ट को डिलीट भी करवाया गया।

वहीं, ब्राह्मण समाज के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक मामले में दिल्ली में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों को ब्राह्मण बताकर सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को यूरेशिया और विदेशी कहते हुये गद्दार बताया जा रहा है। लगातार इस तरह की पोस्ट शेयर की जा रही है। ऐसे पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हो रही और समाज का अपमान भी हो रहा है। सामाज के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।


समाज के लोगों ने यह भी कहा कि भिलाई के भी इमरान खान ने ऐसे ही पोस्ट अपने फेसबुक पर शेयर किया था। दुर्ग पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित युवक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि किसी भी समाज, वर्ग या व्यक्ति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान या अशांति फैलाने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर संयमित भाषा का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।




































