ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान
बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा दिसम्बर 2025 एवं जनवरी 2026 माह मंे सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माईस नीतेश छत्री, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य, अनु पी उपस्थित उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान
इस सम्मान समारोह में दिसम्बर 2025 माह में सेवानिवृत्त हुए श्री टी गोविंद, जीएम (एसएमएस 2), श्री महाराणा प्रताप सिंह, जीएम (ए एंड डी), श्री प्रशांत तिवारी, जीएम (पीआरडी), श्री रमेश कुमार अग्रवार्ल, सीनियर मैनेजर (एसएमएस 3), श्री राजेश कुमार सिंह , डिप्टी मैनेजर (ओएचपी), श्री यतीन्द्र पुरांग, असिस्टेंट मैनेजर (मेकेनिकल सर्विसेस), श्री तनवीर अहमद, असिस्टेंट मैनेजर (सीओसीसीडी) तथा जनवरी 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों श्री तापस दासगुप्ता, सीजीएम इंचार्ज (आयरन), श्री राय इमानुअल, जीएम (राजहरा), श्रीमती अनुंपमा कुमारी, जीएम (एमडब्ल्यूआरएम), श्री एम के डहरवाल, एडिशनल सीएमओ (राजहरा), श्री पी जी राधाकृष्णन, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री कृष्णेश्वर मानकर, एजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री कृष्णा नंद राय, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), श्री विजय कुमार चौबे , असिस्टेंट मैनेजर (एजुकेशन) का सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होनंे ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।
उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है। सेल प्रबंधन द्वारा इस हेतु आदेश सभी इकाईयों में भेज दिया गया है। यह बढ़ोतरी कार्मिकों की निष्ठा और लंबे कार्यकाल के प्रति सम्मान का प्रतीक है। डीपीई द्वारा 29 अक्टूबर को डीए बढ़ने का आदेश सभी पीएसयू के लिए लागू हुआ जिसमें 51.8 प्रतिशत डीए 2017 पे-स्केल के लिए प्रभावी हुआ है। सेल बोर्ड द्वारा 29 अक्टूबर को ही 338.44 करोड़ रूपये का प्रावधान ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी हेतु रखा गया।




बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस
श्री बंछोर ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।
सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है। सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-.95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, इन्ही अधिकारियों के मेहनत और कर्मठता के कारण ही भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि आदित्य दुबे ने किया।
कार्यक्रम मंे पूर्व ओए महासचिव परविन्दर सिंह, सीएमओ बीएसपी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीजीएम (ए एंड डी) रविशंकर एवं ओए जोनल प्रतिनिधि सुष्मिता पाटला, संजय तिवारी, एमएआर शरीफ, निमेश कुमार गुप्ता, एस सी साहू, मिलिंद बंसोड़, विरेन्द्र सिंह, एच.एल. सोनवानी, थालेश सिन्हा, सोमेश द्विवेदी, श्रवण कुमार शुक्ला, सरोजन प्रसाद, एस. के नगाले, राजुल कुमार पाण्डेय, श्वेत कुमार मिश्रा, विनीत वर्मा एक्स-ओए अध्यक्ष एस आर दास, एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।
आफिसर्स एसोसिऐशन भिलाई











































