मैत्री विद्या निकेतन
MGM

Scorpio Vs Scorpio: गुस्से में दो दोस्तों ने सड़क पर मचा दी जंग, थाने में हुआ समझौता

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के धनवापुर गांव से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने दो गहरे दोस्तों को आमने-सामने ला दिया। गुस्से में दोनों दोस्तों ने अपनी-अपनी स्कॉर्पियो गाड़ियों को ही हथियार बना लिया और सड़क पर एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

kd school
Ad
ST collage

जानकारी के अनुसार, धनवापुर गांव के दो युवक लंबे समय से अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ घूमते-फिरते नजर आते थे। बताया जा रहा है कि किसी छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। गुस्से में दोनों ने अपनी-अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए और तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। गांव की सड़क पर हुई इस भिड़ंत को देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए।

Sarada

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियां आमने-सामने टकरा रही हैं और सड़क पर धूल उड़ रही है, मानो कोई फिल्मी सीन चल रहा हो। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का गुस्सा उस समय शांत नहीं हुआ।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

मामला बढ़ने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों युवकों को थाने बुलाया गया। थाने पहुंचने के बाद दोनों का गुस्सा शांत हुआ और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। परिवारों और स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और लिखित समझौता कर लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

Ad

स्थानीय पार्षद ने बताया कि दोनों युवक पहले से अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ ही नजर आते थे। परिवारों ने समझदारी दिखाते हुए दोनों के बीच सुलह करा दी, जिससे विवाद खत्म हो गया।

स्पर्स
क्रिश्चियन कॉलेज

यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है कि पल भर का गुस्सा कई सालों की दोस्ती को तोड़ सकता है, लेकिन समझदारी और माफी रिश्तों को फिर से जोड़ सकती है। दोनों दोस्तों के बीच सुलह होने के बाद गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली और इस समझौते की सराहना की।