मैत्री विद्या निकेतन
MGM

बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास मंगलवार की सुबह शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच घायलों को लोहंडीगुड़ा और उसके बाद मेकाज लाया गया है।

kd school
Ad
ST collage

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे, शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।

Sarada

इस घटना में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगो के साथ ही पुलिस टीम व एम्बुलेंस को रवाना किया गया। घायलों को लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि कुछ को मेकाज रेफर किया गया है।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad