मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक घर से देसी बम बनाने की संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बम स्क्वॉड और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल बम स्क्वॉड तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

kd school
Ad

जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

Sarada

बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने पूरे मकान और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इलाके में फैली दहशत
रावाभाठा इलाके में पुलिस और बम स्क्वॉड की मौजूदगी से लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Ad

संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बरामद सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
बड़ी साजिश के एंगल से जांच

स्पर्स
अग्रेसन

प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी घटना या साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।

फोरेंसिक जांच की तैयारी
बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि फोरेंसिक टीम भी जल्द मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सामग्री कितनी खतरनाक थी और उसका इस्तेमाल किस प्रकार किया जाना था।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अतुल पर्वत