डॉ. सैबल जाना के जन्मदिन पर विद्यार्थियों ने किया सम्मान, शहीद हॉस्पिटल में हुआ सौहार्दपूर्ण आयोजन
बालोद। भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बालोद के विद्यार्थियों द्वारा शहीद हॉस्पिटल दल्लीराजहरा, बालोद के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सैबल जाना को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शहीद हॉस्पिटल परिसर में एक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं अस्पताल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. सैबल जाना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें उत्कृष्ट क्लिनिकल प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि अस्पताल में मिल रहा व्यावहारिक अनुभव उनके व्यावसायिक ज्ञान, व्यवहारिक कौशल एवं सेवा भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं चिकित्सालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सैबल जाना के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बालोद एवं शहीद हॉस्पिटल दल्लीराजहरा के बीच शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. सैबल जाना के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण के सम्मान के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके नेतृत्व को विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।








