खाली
भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

 

एसोसिएशन ने किया श्रमवीरों का सम्मान

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

भिलाई इस्पात संयत्र एससी/एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-6976) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों के अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में किया गया।

भारती
Sarada

मुख्य अतिथि मान कोमल प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा एसोसिएशन अपने कर्मचारियों तक पहुंच रहा है, उनकी तकलीफो सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर बात कर रहा है। कर्मचारी एवं अधिकारीगण स्वतः से ही हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी समस्याए रख रहे हैं। यह हमारे एसोसिएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिन श्रमवीरों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 60 साल सयंत्र की सेवा करते हुए संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी हासिल करने में अहम योगदान निभाये, आज वे पूर्णरूपेण स्वस्थ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम आपको इस सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मान दशरथ प्रसाद अहिरवार ने श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति पश्चात प्राप्त होने वाली रकम का सही निवेश सही जगह करने की सलाह दी।

Ad

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों बलराम मुआर्य, इजीनियरिंग एसोसिएट, रमेश कुमार राउत, इजीनियरिंग एसोसिएट, का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेट कर  सम्मान किया गया।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

  इस अवसर पर हमारे श्रमवीरों की धर्म पत्नि का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, संजय कुमार, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, उपकोध्यच नरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, हेमंत आर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगडे, बिसम्भर रात्रे, हेमचंद करें, रवीन्द्र ठाकुर, चंद्रकात नाग, सालिक राम ध्रुव चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, खोबाहरा राम कृशान, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम ने किया।

इस प्रेस विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं सोशल मीडिया के चैनलों में प्रसारित करने की कृपा करें l