मैत्री विद्या निकेतन
MGM

निगम में भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर भाजपा का प्रदर्शन चुनावी हथकंडा: मुकेश चंद्राकर 
पार्टी में खुलकर हो रही खेमेबाजी को छुपाने के लिए यह प्रदर्शन

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने निगम में भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर भाजपा के प्रदर्शन को पूर्ण रूप से चुनावी हथकंडा बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से चुप्पी साधे भाजपाइयों को अचानक निगम में भ्रष्टाचार दिखने लगा है। राज्य में अपनी सरकार है, केंद्र में अपनी सरकार है, इसके बावजूद यदि भाजपाइयों को समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है तो यह एक विडंबना है। श्री चंद्राकर ने कहा कि अपनी ही पार्टी में खुलकर हो रही खेमेबाजी को छुपाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान ही उनकी गुटबाजी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

kd school
Ad

श्री चंद्राकर ने कहा कि डेढ़ माह  पूर्व भिलाई निगम की विशेष बैठक में भाजपा पार्षदों ने ही निगम आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो कांग्रेस पार्षदों के सहयोग से पारित भी हो गया। यही नहीं अगले दिन भाजपाई निगम आयुक्त को हटाने कलेक्टर तक जा पहुंचे। फिर अचानक क्या हुआ कि भाजपाइयों को निगम आयुक्त पर प्यार आने लगा। निगम आयुक्त को भ्रष्टाचारी कहने वाले भाजपाइयों ने उन्हें पाक साफ बता दिया और सारा ठीकरा महापौर पर फोड़ दिया।

Sarada

श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा पार्षदों में निगम आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर आज भी दो गुट आमने-सामने हैं जिसे छुपाने का प्रयास प्रदर्शन के दौरान किया गया जो सबकी आंखों के सामने दिखा। भाजपाई निगम में भ्रष्टाचार और अनियमितता का जो राग अलाप रहे हैं उसके लिए डेढ़ माह पहले निगम आयुक्त और महापौर दोनों दोषी थे। लेकिन अब निगम आयुक्त को आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। स्पष्ट है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कड़े निर्देश के बाद ही ऐसा किया गया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

 आयुक्त को लेकर भाजपा पार्षद आपस में ही जिस तरह बयानबाजी कर रहे थे वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पसंद नहीं आया। और फिर पूरा खेल खेला गया लेकिन भाजपा को इसमें सफलता नहीं मिली। प्रदर्शन के दौरान ही गुटबाजी खेमेबाजी खुलकर सामने आ गई और प्रदर्शन की नौटंकी का पर्दाफाश हो गया।

Ad

बिना अनुमति हाईवे पर प्रदर्शन

स्पर्स
अग्रेसन

श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपाई सत्ता के नशे में इतना चूर हैं कि वे बिना अनुमति नेशनल हाईवे को भी जाम कर दे रहे हैं। उन्हें पब्लिक से कोई लेना देना नहीं। उनके प्रदर्शन के दौरान कई घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल रही। यहां तक की एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन को भी निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 लोग तपती धूप में परेशान हुए वह अलग। ट्रैफिक पुलिस ने बाकायदा उनके इस जाम में सहयोग किया और बैरिकेट लगाकर  हाईवे को अवरुद्ध किया जो कि एक अपराध है। बिना अनुमति हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करने के आरोप में भाजपाइयों और ट्रैफिक पुलिस दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अतुल पर्वत