मैत्री विद्या निकेतन
MGM

चाय के पैसे मांगने पर भड़के बदमाश, किराना दुकानदार से मारपीट कर 5100 रुपये लूटे , 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। शहर के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार से मारपीट कर नगदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली बात पर हुए विवाद ने लूट की वारदात का रूप ले लिया। हालांकि, दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

kd school
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मेजर यादव (58 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, ने पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उनकी किराना दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान से चाय, पानी की बोतल, गुटखा और सिगरेट लिया।

Sarada

जब दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे, तो आरोपी विवाद करने लगे। इसी दौरान श्याम रेड्डी ने धारदार हथियार दिखाकर दुकानदार को डराया-धमकाया। इसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपियों ने मारपीट की और दुकान के गल्ले से करीब 5100 रुपये नगद जबरदस्ती लूट लिए। घटना के दौरान दुकानदार अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला।

MGM
खाटू श्याम
Ad

मामले में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Ad

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

स्पर्स
अग्रेसन

* धनराज निर्मलकर (21 वर्ष), निवासी खुर्सीपार
* विराज (18 वर्ष), निवासी दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार
* श्याम रेड्डी (25 वर्ष), निवासी जोन-2 खुर्सीपार
* प्रहलाद बंजारे (22 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर खुर्सीपार

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार तथा नगदी से संबंधित साक्ष्य भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण सामान और चाय के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद था, जिसने देखते ही देखते लूट का रूप ले लिया।

इस कार्रवाई में पुरानी भिलाई थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित विवेचना कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

दुर्ग पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट या लूट की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अतुल पर्वत