भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

रायपुर से छूटते ही बंद हुआ AC, पूरी रात भट्ठी बने कोच में कैद रहे यात्री

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रायपुर से रवाना हुई साउथ बिहार एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 03287) के B2 एसी कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो जाने से यात्रियों को पूरी रात भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उमस और गर्मी से परेशान यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Ad
स्पर्स

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के रायपुर स्टेशन से निकलने के कुछ ही देर बाद B2 कोच का एसी अचानक बंद हो गया। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि तकनीकी खराबी जल्द ठीक हो जाएगी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। धीरे-धीरे पूरा एसी कोच भट्ठी की तरह गर्म हो गया और यात्रियों का दम घुटने लगा।

Sarada

कोच में मौजूद महिलाएं हाथों से पंखा झलती नजर आईं, जबकि छोटे बच्चे गर्मी और उमस से रोते-बिलखते रहे। बुजुर्ग यात्री पसीने से तरबतर होकर सीटों पर परेशान बैठे रहे। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने आरामदायक सफर के लिए एसी टिकट पर ज्यादा किराया चुकाया था, लेकिन उन्हें सामान्य कोच से भी बदतर स्थिति में यात्रा करनी पड़ी।

खाटू श्याम
Ad

यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी रेलवे स्टाफ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। किसी ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया तो किसी ने अगले स्टेशन पर एसी ठीक होने का आश्वासन दिया, लेकिन पूरी रात यात्रियों को राहत नहीं मिली। इससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ता गया और उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।

Ad

यात्रियों ने रेलवे से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित यात्रियों को किराया रिफंड देने की मांग की है। वहीं इस घटना ने भीषण गर्मी के मौसम में रेलवे की व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्रिश्चियन कॉलेज