भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई
आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1,26,000 रुपये आंकी गई है,प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है

Ad
स्पर्स

संक्षिप्त विवरण :
थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में आरोपी नेमचंद यादव एवं उसके अन्य साथियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ द्वारा थाना भिलाई भट्ठी को दी गई। सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Sarada

विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएफ 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास करना स्वीकार किया गया। आरोपी को सीआईएसएफ द्वारा मौके पर पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट वाहन जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 25.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

खाटू श्याम
Ad

घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से औद्योगिक परिसर से स्क्रैब कॉपर चोरी करना।

Ad

घटनास्थल :
भिलाई इस्पात संयंत्र, प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।

क्रिश्चियन कॉलेज

आरोपी का नाम :

1. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा बी.आर.पी. कॉलोनी वार्ड 16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर
2. स्वीफ्ट वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी एवं प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।