भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 250 टन लौह स्क्रैप, कई भारी वाहन, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले चार-पांच महीनों से सुनियोजित तरीके से बीएसपी से लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप चोरी कर रहे थे। चोरी किए गए लोहे को फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर हाईवा और ट्रकों के जरिए बाहर निकाला जाता था, ताकि किसी को शक न हो।

Ad
स्पर्स

मामले का खुलासा 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुआ। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स प्लॉट नंबर 18 ए/05 एचआईए हथखोज भिलाई फैब्रिकेशन वर्क्स एंड स्क्रैप डीलर परिसर में दबिश दी। यहां जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक CG04QT8797 में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट कटिंग और बीम भरी मिली। वहीं ट्रक क्रमांक CG10R2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग भरी हुई थी। एक अन्य खाली हाईवा CG08AW1475 भी मौके पर खड़ा मिला, जिसने पहले ही लोहे का सामान खाली किया था।

Sarada

पुलिस को परिसर में दो बड़े ढेर मिले, जिनमें फ्लू डस्ट के बीच बड़ी मात्रा में लोहे की प्लेट और बीम कटिंग छिपाकर रखी गई थी। इसके अलावा स्क्रैप लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ट्रक, टाटा 1109, टाटा एस, जेसीबी, हाइड्रा, चैन माउंटिंग मशीन और डस्ट छानने वाली मशीनें भी बरामद की गईं।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

पूछताछ के दौरान वाहन चालक चिंतानंद साहू, गीतेश वर्मा और ए.के. ट्रेडर्स के सुपरवाइजर निर्मल सिंह से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे जब्त किए गए स्क्रैप और वाहनों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad

गिरफ्तार आरोपियों में मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग, चिंतानंद साहू निवासी बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर, गीतेश वर्मा निवासी टाटा लाइन कोहका और निर्मल सिंह निवासी ईडब्ल्यूएस वैशाली नगर शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

इस मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 303(2), 317(4), 3(5) और 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की है। साथ ही प्रकरण में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी का स्क्रैप कहां-कहां खपाया जा रहा था।