भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार एक ढोंग है: - पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

जनता महंगाई की मार झेल रही है और भाजपा सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है - ताम्रध्वज साहू

Ad
स्पर्स

दुर्ग। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, उर्वरक की कमी और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम जनता त्रस्त है।

भारती
Sarada

'सुशासन तिहार' को ढोंग करार दिया है पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू का कहना है कि जहां एक तरफ आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार 'सुशासन' का ढोल पीट रही है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 'सुशासन तिहार' के दौरान खाद की कमी, धान खरीदी में भ्रष्टाचार और वसूली जैसे मुद्दों को लेकर जनता और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।दुर्ग और अन्य स्थानों की स्थिति: प्रदेश भर में आयोजित हो रहे इन शिविरों में कई जगह अव्यवस्थाओं के कारण भाजपा के ही विधायक और नेता असहज दिखाई दे रहें है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad


श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की भाजपा सरकार जानबूझकर प्रदेश के किसानों को कमजोर कर रही है।भाजपा सरकार चाहती है कि प्रदेश के किसानों की धान की उपज कम हो ताकि उन्हें कम से कम धान खरीदी करना पड़े।  बड़े किसानों को आसानी से खाद मिल जाती है, जबकि छोटे और गरीब किसान भटकते रहते हैं।

Ad


पूर्व मंत्री ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की बेलगाम कीमतों को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है आरोप है कि केंद्र और राज्यों में मौजूद 'डबल इंजन' की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

डीजल, पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों पर जताई नाराजगी बढ़ती महंगाई से उन्होंने ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देशवासियों ने अच्छे दिनों के झूठे सपने दिखाए। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर देश की आम जनता के सामने भुखमरी का संकट पैदा कर दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार दिया है। महंगाई की मार ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। आए दिन डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है।