भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

दुर्ग। जिले के कातुलबोर्ड वार्ड नंबर-59 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के भीतर मिला। मृतक की पहचान टेटकू राम बांधे (उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। शव मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार टेटकू राम बांधे घर में अकेले रहते थे। उनकी तीन से चार बेटियों की शादी हो चुकी है और परिवार के अन्य सदस्य अलग रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी बीच घर से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

Ad
स्पर्स

सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने देखा कि टेटकू राम बांधे का शव घर के भीतर सोफे पर बैठी अवस्था में पड़ा हुआ था। शव काफी हद तक डिकंपोज हो चुका था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

Sarada

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अकेलेपन में जीवन गुजार रहे थे और शराब सेवन की आदत भी थी। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है। शव पुराना होने के कारण मौके पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Ad

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज