भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

पंडवानी सम्राज्ञी तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर के मेडिकल ICU में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी गायन को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें मेडिकल आईसीयू में रखा गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

Ad
स्पर्स

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Sarada

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का सबसे बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति से पंडवानी कला को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उनकी आवाज और अभिनय शैली ने लोककला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण जैसे देश के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

तीजन बाई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही कला जगत, उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रदेशभर के कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Ad

एम्स रायपुर की ओर से फिलहाल विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज