भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। अश्लील वीडियो के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।

कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। अश्लील वीडियो के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से कुछ किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का आज रविवार को खुलासा करते हुए महिला, उसके पति और देवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
स्पर्स

चौकी पोंडी क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा 28 मई की रात से लापता था। परिजनों ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में एक बोरी के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन खंगाली।

भारती
Sarada

 पड़ताल में सामने आया कि घटना से पहले उसकी बातचीत मंदाकिनी वर्मा नामक महिला से हो रही थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाता था संबंध'
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मृतक उसके अश्लील वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। घटना वाली रात भी उसने महिला पर मिलने और संबंध बनाने का दबाव बनाया था।

Ad

 इससे तंग आकर उसने युवक को अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही उस पर मकान निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से हमला किया गया। शोर सुनकर महिला का पति रामस्नेही वर्मा भी जाग गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

शव घर में छिपाया, फिर बोरी में भरकर ठिकाने लगाया
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में छिपाकर रखा। अगले दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद से शव को बोरी में भरा और ट्रैक्टर में लादकर थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा ले जाकर फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें रामस्नेही वर्मा, मंदाकिनी वर्मा, रूपेश वर्मा तीनों निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पोंडी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।