भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

अपहरण कर लूटपाट की वारदात का खुलासा, 02 आरोपी एवं 04 अपचारी बालक गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

अपहरण कर लूटपाट की वारदात में शामिल 02 आरोपियों एवं 04 अपचारी बालकों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

Bharti college
स्पर्स

प्रार्थी से मारपीट कर नकदी, मोबाइल, स्कूटी, चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूटने की घटना का सफल खुलासा किया गया।

मुकेश
Sarada

आरोपियों द्वारा प्रार्थी के डिजिटल भुगतान माध्यम से जबरन राशि ट्रांसफर कराकर कुल ₹87,180 की लूटपाट की गई थी।

खाटू श्याम
Ad

प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, जबकि 02 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी निवासी शिक्षक कॉलोनी, डौंडी, जिला बालोद द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.07.2026 की रात्रि वह अपने रिश्तेदार के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। प्रातः लगभग 04:30 बजे गदा चौक स्थित पुरानी शराब भट्ठी के पास स्कूटी खराब होने पर कुछ युवकों से सहायता मांगी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने स्कूटी चोरी की होने का संदेह जताते हुए अपने अन्य साथियों को बुलाया तथा प्रार्थी एवं उसके साथी का जबरन अपहरण कर विभिन्न स्थानों पर ले जाकर मारपीट की।

अलताब
शमशेर

आरोपियों द्वारा प्रार्थी से चांदी की अंगूठियां, चांदी का ब्रेसलेट, स्कूटी, दो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स, आवश्यक दस्तावेज एवं इलेक्ट्रिकल कार्य का सामान छीन लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रार्थी को धमकाकर उसके डिजिटल भुगतान माध्यम से ₹18,180 की राशि भी जबरन ट्रांसफर कराई गई। बाद में पुलगांव क्षेत्र में ले जाकर धारदार हथियार दिखाकर धमकी दी गई तथा जबरन वीडियो बनवाकर शिकायत नहीं करने के लिए भयभीत किया गया।

प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थी से पहचान कराकर 02 आरोपियों एवं 04 अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के 02 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का कारण :
स्कूटी खरीदने के बहाने प्रार्थी को झांसे में लेकर अपहरण कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना।

घटनास्थल :
गदा चौक पुरानी शराब भट्ठी, सेक्टर-6 साईं मंदिर क्षेत्र एवं पुलगांव चौक नाला क्षेत्र, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. सोहेल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, इंद्रा नगर, सुपेला।
2. पंकज विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदा चौक, सुपेला।
3. 04 अपचारी बालक (विधि के अनुसार विवरण गोपनीय)।
4. 02 अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी।

जप्त सामग्री :
प्रकरण में लूटा गया मशरूका एवं घटना से संबंधित अन्य सामग्री वैधानिक प्रक्रिया के तहत बरामद की गई।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक अम्बर भारद्वाज, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।