विधायक रिकेश सेन नवरात्रि के पूर्व शाह परिवार के वैशाली नगर निवास से माँ दुर्गा की निकलेंगे झंडा यात्रा

21 सितंबर को शाम 5 बजे शारदीय नवरात्र के पहले दिन शाह परिवार के निवास से मां दुर्गा की झंडा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे एक हजार से अधिक महिलाएं और भक्त माता रानी के स्वागत और उनकी यात्रा में शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि विगत 17 वर्षों से शाह निवास से माँ दुर्गा की झंडा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकलती है।

कार्यक्रम: मां दुर्गा की झंडा यात्रा।
कब: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन।
आयोजक: शाह परिवार।
विशिष्टता: शाह निवास से मां दुर्गा की झंडा यात्रा पिछले 17 वर्षों से निकाली जा रही है।
सहभागिता: एक हजार से अधिक महिलाएं और भक्त इस यात्रा में शामिल होंगे।

शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए 22 सितंबर से आ रही हैं। मां दुर्गा के इन दिनों में जो भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ मां की आराधना करते हैं मां दुर्गा उनकी झोली खुशियों से भर देती हैं। इस बार नवरात्रि पूरे दस दिन के होने जा रहे हैं।