मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस एयरलाइंस की उड़ान LX 147 में आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 245 यात्रियों और क्रू को सुरक्षित निकाला गया।

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख (ZRH) जाने वाली स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (Swiss International Airlines) की उड़ान संख्या LX 147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

kd school
Ad

टेकऑफ के दौरान इंजन फेल
जानकारी के अनुसार, घटना तड़के 2 बजे की है। स्विस एयर का विमान रनवे संख्या 28/10 से उड़ान भरने की तैयारी में था। टेकऑफ की प्रक्रिया के दौरान अचानक विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। इंजन फेल होने की पुष्टि होते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और उड़ान रद्द करने का फैसला लिया।

Sarada

इमरजेंसी स्लाइड्स से निकाले गए 245 लोग
विमान में उस समय 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। खतरे की गंभीरता को देखते हुए सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स की मदद से विमान से बाहर निकाला गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि सुरक्षा के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पर पहुंचाया गया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

निकासी के दौरान 3 यात्री घायल
हालांकि इस सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी स्लाइड से तेजी से उतरते समय उन्हें चोट लगी। घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है।

Ad

जांच के घेरे में तकनीकी कारण
प्रारंभिक जांच में विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि समय रहते उठाए गए कदमों के कारण विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली गई. हालांकि, इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर रनवे पर विमान के पहियों के पास से धुआं उठने की असली वजह क्या थी.

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत