मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई भाजपा कार्यालय में सुनी गई पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भिलाई। भाजपा जिला कार्यालय भिलाई में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम “मन की बात” को जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यालय का वातावरण राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और उत्साह से ओतप्रोत नजर आया।

kd school
Ad

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के जन-जन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायक प्रयासों तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों की सहभागिता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की भूमिका को रेखांकित किया।

Sarada

कार्यक्रम को सुनते हुए उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्व की अनुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला ऐसा सशक्त मंच है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार सदैव देश को नई दिशा देने वाले होते हैं। उनके संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी की भावना पहुंचाते हैं।

Ad

इस अवसर पर भाजपा परिवार के सभी सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए देशहित में समर्पित रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत